हरियाणा से कम एरिया और उत्तराखंड से कम आबादी... फिर भी भारत से बड़ा है इस देश का फॉरेक्स रिजर्व
Update On
02-April-2025 12:55:13
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 658.8 अरब डॉलर है जो देश के 11 महीनों के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन की टक्कर में दूर-दूर तक कोई देश नहीं है। भारत के इस पड़ोसी देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.68 ट्रिलियन डॉलर है। यह भारत की तुलना में करीब छह गुना है। चीन दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है जबकि भारत पांचवें नंबर पर है। जापान का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 ट्रिलियन डॉलर का है। इसके बाद तीसरे नंबर पर यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड है जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 927 अरब डॉलर है। यह भारत से करीब डेढ़ गुना है।
यूरोप का प्लेग्राउंड कहलाने वाले स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 88 लाख और एरिया 41,285 वर्ग किमी है। यानी इस देश की आबादी उत्तराखंड से भी कम है जबकि एरिया हरियाणा से भी कम है। उत्तराखंड की आबादी एक करोड़ से अधिक है जबकि हरियाणा का एरिया 44,212 वर्ग किमी है। गोल्ड रिजर्व के मामले में भी यह भारत से आगे है। इसके केंद्रीय बैंक के पास 1040 टन सोना पड़ा है जबकि आरबीई के पास 848 टन सोना है। स्विट्जरलैंड की प्रति कैपिटा जीडीपी 106,097 डॉलर है जबकि भारत के मामले में यह 2,698 डॉलर है। स्विट्जरलैंड की इकॉनमी को दुनिया की सबसे एडवांस्ड इकॉनमी में गिना जाता है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में यह कई साल से टॉप पर है।
टॉप 10 देश
भारत, चीन, तुर्की और पौलैंड जैसे देशों में हाल में अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की मात्रा बढ़ाई है। डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। उसके बाद रूस का नंबर है जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 616 अरब डॉलर का है। यूक्रेन युद्ध से पहले रूस ने विदेशों में रखे गए सोने के स्वदेश मंगाया था। इस लिस्ट में हॉन्ग कॉन्ग (463 अरब डॉलर) छठे, सऊदी अरब (432 अरब डॉलर) सातवें, साउथ कोरिया (415 अरब डॉलर) आठवें, साउथ कोरिया (418 अरब डॉलर) नौवें और ब्राजील (344 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। इसके बाद सिंगापुर (337 अरब डॉलर), जर्मनी (387 अरब डॉलर) नौवें और सिंगापुर (377 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है।
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े अमीर अभी एलन मस्क (Elon Musk) हैं। इस समय उनकी संपत्ति 322 अरब डॉलर की है। भारत के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी ($ 89.8 bln)…
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद दुनिया में मंदी की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक बार फिर टॉप 20 में शामिल हो गए हैं। वह इस लिस्ट…
नई दिल्ली: मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने देश में शिपिंग इंडस्ट्री की हालत पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारत के शिपिंग…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। बीएसई में कंपनी के शेयर 4% से…
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को लेकर लोगों में एक उम्मीद रहती है कि ये लम्बे समय में पैसे बचाएंगी। लेकिन, कुछ EV मालिकों का कहना है कि इसमें कुछ…
नई दिल्ली: नए वित्त वर्ष के पहले दिन एक अप्रैल को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। वहीं बुधवार को इसमें कुछ सुधार दिया। हालांकि स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर…
नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा कितने दरियादिल इंसान थे, इसका पता उनकी वसीयत से चलता है। उन्होंने अपने घर में काम करने वाले लोगों और ऑफिस के कर्मचारियों के लिए…
नई दिल्ली: आजकल लोगों के बीच SUV गाड़ियां खरीदने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की पुरानी गाड़ी वैगनआर ने एक बार फिर…