यमन में अमेरिकी फाइटर जेट ने बरपाया कहर, राजधानी सना पर ताबड़तोड़ बमबारी, हूतियों ने भी MQ-9 रीपर गिराकर दिखाई अकड़
Update On
19-April-2025 13:52:20
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों के बारे में जानकारी दी है। अल मसीरा टीवी ने बताया कि सना में चार हवाई हमले किए गए, जिनमें शहर के दक्षिण में स्थित अल हफा और अल सबीन जिलों को निशाना बनाया गया। इस इलाके में एक बिजली प्लांट और सरकारी कार्यालय हैं। हमलों के अगले सेट ने बानी हुशायश जिले को निशाना बनाया। सऊदी आउटलेट अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, कई हूती सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया।
शनिवार सुबह भी अमेरिका ने किया हमला
बाद में शनिवार सुबह तड़के अमेरिका ने सना के ठीक उत्तर में अल समा क्षेत्र में चार और हमले किए। यह हमला यमन में उत्तर में रास ईसा तेल बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हमलों के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जो देश के प्राथमिक ईंधन बंदरगाहों में से एक था। हूती नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इन हमलों में लगभग 80 लोग मारे गए और 150 लोग घायल हो गए।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रास ईसा बंदरगाह पर हमले की पुष्टि की थी। सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने हूतियों को आर्थिक और सैन्य लाभ उठाने से रोकने के लिए बंदरगाह को निशाना बनाया था। अमेरिकी हमलों के जवाब में हूतियों ने शुक्रवार सुबह तेल अवीव पर मिसाइल दागी, जिसे इजरायली एयर डिफेंस ने रोक दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
हूतियों ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन
वहीं, हूतियों ने एक शक्तिशाली अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। हूथियों ने शुक्रवार को एक फुटेज जारी की, जिसमें दावा किया कि समूह ने गुरुवार को यमन में अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया। आतंकी समूह ने दावा किया कि उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से अमेरिकी रीपर ड्रोन को निशाना बनाया।
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…