इस बीच रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। शुक्रवार को खारकीव और सूमी शहरों में रूसी हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों मुल्कों में जंग चल रही है। रूसी सेना धीरे-धीरे पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने युद्धविराम की कोशिश की है लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। दूसरी ओर अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते पर भी बात चल रही है।